अनियंत्रित ट्राला बस से टकराया, 3 की मौत

Published On

हरिद्वार से लाडनूं जा रही थी बस

सादुलपुर (चूरू)।चूरू के सादुलपुर में सड़क किनारे खड़ी बस को शनिवार को एक ट्रोले ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस के आगे बैठीं तीन महिलाओं की बस के नीचे दबने से मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रोले के केबिन के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार बस हरिद्वार से लाडनूं जा रही थी। बीती रात को बस डोकवा और मुदी गांव के बीच खराब हो गई। ड्राइवर ने सादुलपुर-चूरू रोड पर सड़क किनारे बस खड़ी कर दी।

बस के यात्री रात को ही अपने-अपने साधनों से चले गए। तीन महिलाएं व दो पुरुष वहीं रुके हुए थे। महिलाएं बस के आगे जमीन पर बैठी थीं तथा पुरुष बस के पास खड़े थे। तभी वहां से एक ट्रोला निकला।

ट्रोला अनियंत्रित हो गया तथा खड़ी बस में तेजी से घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस भी आगे सरक गई। बस आगे बैठी तीनों महिलाओं पर चढ़ गई इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts