कोविड टीकाकरण : देश में 119.38 करोड़ टीके लगे

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड टीकाकरण में पिछले 24 घंटे के दौरान 90.27 लाख से अधिक कोविड टीके लगे। इसके साथ ही 119.38 करोड से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने वीरवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 90 लाख 27 हजार 638 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके सायं ही आज सुबह सात बजे तक 119 करोड़ 38 लाख 44 हजार 741 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 10,264 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं।

अभी तक तीन करोड 39 लाख 67 हजार 962 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 9,119 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी एक लाख नौ हजार 940 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.32 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.79 प्रतिशत है। देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल 11 लाख 50 हजार 538 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 63 करोड़ 59 लाख 24 हजार 763 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts