देश मे गरीबी और बेरोजगारी चरम पर : रविन्द्र देव

Published On

सपाइयों ने मनाई डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि

बड़ौत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओ द्वारा डा. राममनोहर लोहिया की पुण्य तिथि मनाई गयी। सपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र देव के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और डा. राममनोहर लोहिया के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी। उसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने लोहिया के जीवन और उनकी विचार धारा तथा कार्यशैली पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष रविन्द्र देव ने कहा कि देश में गरीबी, भूखमरी, बेरोजगारी चरम पर है। Baraut News

अगर देश को विकास पर लाना चाहते है तो हमे समाजवाद अपनाना होगा और समाजवादी विचार धारा की सरकार बनानी होगी। डा0 राममनोहर लोहिया ने समाजवाद को आम जनता के जीवन मे अपनाने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। इस अवसर पर हाजी शकील शाह प्रदेश सचिव, विभोर गुप्ता, बब्बू सिद्दकी, , महबूब मूलिक, मजदूर नेता इसरार मलिक, इरशाद मलिक, सुरेन्द्र राठी, संजीव पवार , संजय डीलर, अब्दुल वाहिद कुरैशी, महेश शर्मा छपरौली, सोनू, के. के. त्यागी आदि ने भी अपने विचार रखें। Baraut News

यह भी पढ़ें:– विद्यालय भवन स्थानांतरण का विरोध

About The Author

Related Posts