दहेज हत्या में वांछित आरोपी पति गिरफ्तार, जेल रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। शनिवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार महिला अपराधों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी शाहनवाज निवासी मोहल्ला रेतेवाला कस्बा कैराना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। विगत रविवार को कस्बे के मोहल्ला रेतेवाला में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिस पर परिजनों ने कोतवाली कैराना पर मृतका के पति शाहनवाज समेत सुसराल पक्ष के कई लोगो के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। Kairana News

यह भी पढ़ें:– घोड़ा-बुग्गी की चपेट में आई मासूम बालिका, गम्भीर

About The Author

Related Posts