हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ट्रांसफार्मर ...

    ट्रांसफार्मर में फाल्ट से ठप्प रही आपूर्ति, हलकान रहे लोग

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कस्बे के कांधला रोड पर रखे ट्रांसफॉर्मर में फाल्ट आने के चलते विद्युत आपूर्ति दिनभर ठप्प पड़ी रही। वहीं, बिजली न आने से प्रचंड गर्मी के कारण लोग हलकान नजर आए। कस्बे के मीट प्लांट के सामने रखे विद्युत ट्रांसफॉर्मर में शनिवार रात्रि तकनीकी फाल्ट आ गया था, जिसके चलते पूरी रात व रविवार दिनभर विद्युत आपूर्ति ठप्प पड़ी रही। Kairana News

    इस ट्रांसफॉर्मर से आसपास के दर्जनों दुकानदारों व मोहल्ला छड़ियान के कई घरों में बिजली सप्लाई होती है। बिजली न आने से भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे है। लोगो के मवेशी ताजे पानी को तरस गए है। वहीं, स्थानीय अवर अभियंता ने ट्रांसफार्मर ठीक होने पर विद्युत आपूर्ति बहाल होने की बात कही है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:–  शरबत की छबील लगाकर राहगीरों की बुझाई प्यास

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here