हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पुलिस के हत्थ...

    पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वाहन चोर गिरोह

    Vehicle Thieves, Gang, Arrested, Police, Bike, Car, Rajasthan

    दो दर्जन बाइक, एक कार चुराने वाले आए पकड़ में

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। शहर की जिला ईस्ट पुलिस टीम इन दिनों वाहन चोरों व शातिर अपराधियों के खिलाफ मुहिम चला रखी है। सोमवार को सांगानेर थाना पुलिस द्वारा चार शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद अब बजाज नगर थाना पुलिस के हाथ वाहन चोर गिरोह के तीन चोर हत्थे चढ़े है।

    इस गिरोह के तीन लोगो ने शहर के अलग-अलग क्षेत्र से करीब दो दर्जन वाहन चुराए है जिनमें 17 दुपहिया व एक कार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। शहर के मालवीय नगर, जवाहर सर्किल, बजाज नगर में इस गिरोह से ज्यादा वारदातें की है। बाइक चोरी के साथ रंगे हाथ पकड़े एक बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने अब तक इस गिरोह के तीन लोगो को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की तो चोरी की अनगिनत वारदातों का खुलासा हुआ।

    क्या बोले थानाधिकारी

    थानाधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुन्जीलाल उर्फ कुन्जा उर्फ बन्नेसिंह (27) निवासी सवाई माधोपुर , पिन्टू उर्फ गिरधारी मीणा (21) निवासी बामनवास जिला सवाई माधोपुर व राकेश उर्फ राक्या गुर्जर (20) निवासी बौली जिला सवाई माधोपुर है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।