हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान छत गिरने से द...

    छत गिरने से दो मजदूर घायल

    सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सुभाष चौक दुकान तोड़ने के दौरान छत गिरने से 2 मजदूर घायल हो गए। रेलवे स्टेशन के सामने सुभाष चौक पर मैत्री ब्लड बैंक के पास पुरानी दुकान गिराने के लिए मजदूर छत पर बैठकर दीवार और छत तोड़ने का काम कर रहे थे। सुबह लगभग 10:30 बजे दुकान तोड़ने के काम में लगे हुए मजदूर बादल उम्र 18 वर्ष, पुत्र अशोक कुमार निवासी शिव बाड़ी के पास व मोनू कुमार उम्र 26 वर्ष पुत्र सोहनलाल वार्ड नंबर 32 छत पर बैठकर दीवार और छत तोड़ने का काम कर रहे थे इसी दौरान अचानक छत नीचे गिरने से दोनों मजदूर घायल हो गए।

    मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों मजदूरों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाकर उपचार करवाया, मजदूर बादल के हाथ में चोट लगी, मोनू कुमार के मामूली चोटे आई है। जिस छत पर बैठकर दुकान तोड़ने का काम कर रहे थे वही छत अचानक गिर गई गनीमत रही इनके ऊपर कोई पत्थर नहीं गिरा वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here