हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रेवाड़ी जोहड़ म...

    रेवाड़ी जोहड़ में मिला शख्स का शव

    रेवाड़ी। (सच कहूँ न्यूज)। जिले में एक शख्स की अज्ञात लोगों द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गई और शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से गांव गोकलगढ़ के जोहड़ में तिरपाल से बांधकर फेंक दिया गया। ग्रामीण 2 दिन तक लावारिस खड़े टेंपो को देख पुलिस को सूचित करते रहे, लेकिन पुलिस सिर्फ लोडिंग टेंपो समझकर ही वापस लौट जाती। शुक्रवार को जब एक महिला द्वारा जोहड़ में शव पड़ा होने की सूचना दी गई तो पुलिस के होश उड़ गए। (Rewari) सूचना के बाद सदर पुलिस सहित सीआईए टीमें भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

    3 दिन से लापता था शख्स

    मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव रामहढ़ का रहने वाला अरविंद (45) लोडिंग टेंपों चलाता था। 3 दिन पहले वह घर से टेंपो लेकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी हर संभव तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को भी दी थी।

    यह भी पढ़ें:– जल गई है स्किन? तुरंत अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत

    दो दिनों से लावारिस खड़ा था टेंपों | Rewari

    इधर, रेवाड़ी शहर से सटे गांव गोकलगढ़ में कालूवास की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक लोडिंग टेंपो पिछले दो दिन से लावारिस खड़ा हुआ था। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोडिंग टेंपो की चाबी निकालकर साथ ले गई। गुरुवार को फिर से ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कुछ देर टेंपों के पास रुकी और लौट गई। शनिवार की दोपहर एक महिला ने लोडिंग टेंपो के पास ही जोहड़ में तिरपाल में बंधी एक लाश देख ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शव जोहड़ में पड़ा हुआ था।

    टेंपों गड्ढे में फंसने पर लाश जोहड़ में फेंकी

    दरअसल, जिस जगह लोडिंग टेंपो खड़ा था। उसके पास ही छोटे से गड्डे में पानी भरा हुआ था। टेंपो के टायर उसी गड्डे में फंसे हुए थे। अंदेशा लगाया जा रहा है कि टेंपो गड्ढे में फंसने के बाद ही आरोपियों ने लाश को निकालकर जोहड़ में फेंका। जिस तिरपाल और रस्सी से शव बंधा हुआ था वह भी लोडिंग टेंपो की है। अरविंद की गर्दन तेजधार हथियार से कटी मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस व सीआईए टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि अरविंद की हत्या किसने और क्यों की?

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here