हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पति हरिद्वार ...

    पति हरिद्वार से घर लौटा तो घर के अंदर का मंजर देखकर दंग रह गया!

    Mumbai Suicide News
    Mumbai Suicide News: ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ का बोर्ड लगा एनिमेशन कंपनी के अधिकारी ने की आत्महत्या

    जींद, (सच कहूँ न्यूज)। श्याम नगर में पति हरिद्वार गया हुआ था पीछे से पत्नी ने संदिग्ध हालात में अपने मकान में फांसी का फंदा लगा लिया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। Jind News

    पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने हालातों का जायजा | Jind News

    श्याम नगर निवासी विकास की पत्नी नेहा (22) का शव बीती देर शाम उसके मकान में फासी के फंदे पर लटका पाया गया। घटना का उस समय पता चला जब विकास हरिद्वार से अपने घर लौटा। आवाज देने पर जब कमरे दरवाजा नही खुला तो कुछ अनहोनी का संदेह हुआ। जब दरवाजे को तोड़ कर देखा तो नेहा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। विकास ने कहा कि उसकी शादी लगभग दो साल पहले मूलत: बिहार हाल आबाद पंजाब निवासी नेहा के साथ हुआ था। वह तीन दिन पहले कार्यवश हरिद्वार चला गया था। Jind News

    जब वह वापस लौटा तो उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। शहर थाना के जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि मृतका व उसका पति परिवार से अलग रहते थे। मृतका का पति बाहर होना बता रहा है। जब वह घर लौटा तो उसे घटना के बारे मे पता चला। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। Jind News

    मानसून पर्यटन के दौरान दिखता है राजस्थान का अलौकिक स्वरूप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here