हमसे जुड़े

Follow us

20.4 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा करनाल में छात...

    करनाल में छात्र-छात्रा ने निगला जहर

     उपचार के दौरान तोड़ दिया दम

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। छात्र व एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके चलते छात्र ने शुक्रवार की रात निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं छात्रा का उपचार करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने छात्र का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है।

    छात्र के परिजनों का आरोप है कि शहर के एक युवक ने उसके साथ मारपीट की। जिससे आहत होकर छात्र व छात्रा ने शहर के रेलवे स्टेशन पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि छात्र व छात्रा दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।