हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पहली बार हरिय...

    पहली बार हरियाणा विद्यालय बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम 100%

    Result of 10th Class of Haryana

    नियमित परीक्षा में 3,13,345 औरा कंपार्टमैंट परीक्षा के 11278 परीक्षार्थी हुए थे शामिल (Result of 10th Class of Haryana)

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। पहली बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट 100 फीसदी रहा। बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा रिजल्ट घोषित किया। परीक्षार्थी बोर्ड वैबसाईट पर ये रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा की परीक्षा 20 अप्रैल से ली जानी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते ये परीक्षाएं 15 अप्रैल को रद्द कर दी गई थी।

    10वीं कक्षा में कुल तीन लाख 13 हजार 345 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया है

    उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी परीक्षार्थियों का परिणाम विद्यालयों द्वारा भेजे गए आंतरिक मूल्यांकन अंक एवं प्रायोगिक परीक्षा के अंकों को आधार मानकर अंक अनुपातिक तौर पर लगाते हुए तथा कम्पार्टमैंट परीक्षार्थियों का परिणाम परीक्षार्थी द्वारा प्राप्त अन्य उत्तीर्ण विषयों के अंको का औसत निकालते हुए कम्पार्टमैंट के अंक मानकर घोषित किया गया है। 10वीं कक्षा में कुल तीन लाख 13 हजार 345 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया है, जिनमें एक लाख 72 हजार 59 छात्र एवं एक लाख 41 हजार 286 छात्राएं शामल रही। वहीं कम्पार्टमेंट परीक्षा के 11 हजार 278 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया, जिनमें पांच हजार 884 छात्र एवं पांच हजार 394 छात्राएं शामल रही। परीक्षा में राजकीय विद्यालयों तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता शत-प्रतिशत रही है।

    इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों व शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता भी शत-प्रतिशत रही है। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी यदि कोई छात्र रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है और परीक्षा देना चाहता है, तो परिस्थितियां अनुकूल होने के बाद भविष्य में ऐसे छात्रों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।