हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बेसमेंट में अ...

    बेसमेंट में असंवैधानिक गतिविधियां पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी: कनिका कौशिक 

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: बेसमेंट में असंवैधानिक गतिविधियां पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी: कनिका कौशिक 

    वीसी के निर्देश पर जीडीए ओएसडी ने की राजनगर एक्सटेंशन की सोसायटियों के बेसमेंटों की जाँच, दिए सख्त निर्देश | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली में हुई बेसमेंट की ह्रदयविदारक घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के साथ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण(जीडीए) भी सतर्क दिखाई दिया। शासन के आदेश पर जीडीए वीसी अतुल वत्स ने संबंधित अधिकारीयों को बेसमेंट में चल रही गतिविधयों की जांच करने और सुरक्षा के लिए मानक तय करने के निर्देश जारी किए। श्री वत्स ने सख्त निर्देश जारी करते हुए, क्षेत्र में स्थित भवनों के बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर अवैधानिक गतिविधियों के नियंत्रण एवं  सुरक्षा मानक, उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए।

    जीडीए ओएसडी कनोका कौशिक ने प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम के साथ प्रवर्तन जोन-1 के क्षेत्रान्तर्गत  कई सोसायटियों के बेसमेंटों का खुद जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। और बिल्डरों ,संबंधित एजेंसियों से  सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। जीडीए ओएसडी एवं जोन -1  प्रवर्तन  प्रभारी कनिका कौशिक ने बताया कि सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं सुपरवाईजर्स के साथ राजनगर एक्सटेंशन स्थित के.डब्ल्यू. दिल्ली-6, वी.वी.आई.पी. मॉल,

    ए.वी.एस. स्कवायर्स एवं औरा कायमेरा सोसाइटीज का मौके पर जाकर सघन निरीक्षण किया गया। और विकासकर्ताओं को स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही गतिविधि संचालित करने के निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने कहा प्राधिकरण के जरिए भवनों ,बिल्डिंगों में बने  निगरानी की जा रही है, असंवैधानिक गतिविधियां पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। प्राधिकरण ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि  कोई भी व्यक्ति या फर्म बेसमेंट में कोई भी स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध जन उपयोगी व्यावसायिक कार्यकलाप ने करें।अन्यथा प्राधिकरण सख्त कार्यवाही करेगा। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– सरकार बनने पर हरियाणा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगे: अनमोल गगन मान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here