हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सावधान, सरकार...

    सावधान, सरकार की नजरे किसानों की जमीनों पर हैं: राकेश टिकैत 

    Muzaffarnagar News
    Muzaffarnagar News: सावधान, सरकार की नजरे किसानों की जमीनों पर हैं: राकेश टिकैत 

    हम 6 अक्टूबर -2024 को लखनऊ में मनाएंगे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती और अपनी समस्याओं को लेकर करेंगे किसान महापंचायत: टिकैत

    मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर अंतर्गत किसानों की राजधानी सिसौली स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत का भव्य आयोजन हुआ। मासिक पंचायत की अध्यक्षता किरण सिंह बालियान व मंच संचालन जनपद बुलंदशहर निवासी चतर सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें दूर दराज के जनपदों से आए किसानों के साथ-साथ संगठन के पदाधिकारी व क्षेत्र के किसानों ने हिस्सा लिया। Muzaffarnagar News

    और देश के किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा हुई। पंचायत में वक्ताओं ने विशेष रूप से संगठन व बिजली की समस्याओं को लेकर चर्चा  हुई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत  ने कहा कि सरकार की नजरे किसानों की जमीनों पर हैं। फसल के दाम कम और जमीन के रेट ज्यादा है, किसान जमीन बेच रहा है, और व्यापारी जमीन खरीद रहा है। सरकार फसल के दाम न देकर किसान को कर्ज लेने पर मजबूर कर रही है। उनकी नीति है कि अगर किसान पर कर्ज बढ़ेगा तो उसकी जमीन को हड़प लिया जाएगा। Muzaffarnagar News

     संगठन मजबूत होगा तो यही इस देश को बचाएगा: टिकैत

    उन्होंने कहा कि अगर संगठन मजबूत होगा तो यही इस देश को बचाएगा। हम सबको एकजुट होकर मजबूती से इस लड़ाई को लड़ना होगा।

    सरकार अलग-अलग फसलों के संगठन बनाएगी साथ-साथ ही खाप पंचायतों को तोड़ने का भी काम करेगी। हमें उनकी हर चाल से बचकर चलना होगा। चुनाव आयोग के द्वारा हरियाणा के चुनाव की घोषणा की गई हम सभी किसानों से कहना चाहते हैं। कि वह 750 किसानों की शहादत को ना भूले। हरियाणा का किसान इस बार बदला  व पलटा इस नीति पर कार्य करेगा। आप सब लोग भी वहां पर जाकर उनका सहयोग करें। Muzaffarnagar News

    अबकी बार लखनऊ में मनेगी किसान मसीहा महेंद्र सिंह  की जन्म जयंती: भाकियू

    भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि  इस बार हम 6 अक्टूबर 2024 को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जन्म जयंती उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मनाएंगे। साथ ही अपनी सभी समस्याओं को लेकर एक किसान महापंचायत का आयोजन भी करेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों से आव्हान करते हुए कहा कि  आप सभी लखनऊ के कार्यक्रम की तैयारी ग्राम स्तर पर शुरू कर दें। पंचायत में जिला अध्यक्ष मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बुलंदशहर के साथ-साथ आदि वरिष्ठ पदाधिकारी व खापों के चौधरी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– बिजली विभाग किसानों का शोषण करना बंद करे: बिजेन्द्र सिंह

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here