हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान आख़िरकार, खत्म...

    आख़िरकार, खत्म हुआ वर्षों का इंतजार ! 14 पाक विस्थापितों को मिला नागरिकता का अधिकार !

    Pak Displaced
    जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित नानक राम सहित 14 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण-पत्र सौंपते हुए

    जिला कलक्टर ने सौंपे भारतीय नागरिकता के प्रमाण-पत्र | Pak Displaced

    जयपुर। जयपुर जिला कलक्ट्रेट में बुधवार को 82 वर्षीय नानक राम की आंखें उस वक्त छलक आई, जब कई सालों के इंतजार के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने नानक राम सहित 14 पाक विस्थापितों (Pak Displaced)  को नागरिकता प्रमाण-पत्र सौंपे।

    नागरिकता प्रमाण-पत्र मिलने के बाद महेश कुमार ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि उनका कई सालों लंबा इंतजार खत्म हुआ अब वे गर्व के साथ कह सकते हैं कि वे भारतीय हैं। वहीं, पृथ्वीराज ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। नागरिकता का प्रमाण नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ना केवल उन्हें पहचान मिली है बल्कि सरकारी योजनाओं की मदद से वे अपने परिवार का भरण पोषण बेहतर तरीके से कर पाएंगे। Indian Citizenship

    इस मौके पर जिला कलक्टर ने भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले सभी पाक विस्थापितों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिला प्रशासन नागरिकता के आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही कर प्राथमिकता से प्रमाण-पत्र जारी करता है ताकि आवेदक को परेशानी का सामना ना करना पड़े। Pak Displaced

    यह भी पढ़ें:– Donut Rocks: मंगल पर अमंगल की आशंका से वैज्ञानिक हैरान!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here