पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन का निधन

Published On

पानीपत (सन्नी कथूरिया)। हरियाणा के पानीपत मे रहने वाले (Former Minister Omprakash Jain) पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिल्ली के अस्पताल में देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। उनको दो दिन पहले ही दिल्ली अस्पताल में रेफर किया है। इससे पहले उनका इलाज पानीपत के एक अस्पताल में चल रहा था। दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।1996 मे बंसीलाल सरकार में और 2009 में हुड्डा सरकार में मंत्री बने थे कंबोपुरा के पूर्व सरपंच की मौत मामले उनका नाम आया तो मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था इसके बाद उन्होंने 2014 का चुनाव नहीं लड़ा हालांकि 2019 में वे फिर चुनाव में सक्रिय हुए और पानीपत ग्रामीण से चुनाव लड़ा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव नहीं जीत सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts