होमगार्ड की हत्या करने वाला दामाद गिरफ्तार

Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। जालंधर में बीते दिन बीच सड़क अपने ससुर के पेट में चाकू घोंपकर हत्या करने वाले को रविवार को कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रवि कुमार का कहना है कि उसका ससुर घारा राम उसकी पत्नी को भड़काता रहता था। जितनी बार पत्नी को मनाने गया था, उसके पिता ने भड़काकर माहौल खराब कर दिया। इसी कारण उसे रास्ते से हटाना जरूरी हो गया था। बताते चलें कि शनिवार शाम को महिला पुलिस थाने में तैनात शिव नगर में रहने वाले होमगार्ड जवान घारा राम की गुरु रामदास नगर निवासी उसके दामाद रवि कुमार ने बीच सड़क चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।

हत्या के आरोपी रवि को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि सर्जिकल फैक्ट्री में काम करने वाले रवि कुमार ने बताया कि वह अपने ससुर से इतना नाराज था कि उसकी हत्या करने के लिए कई दिनों से सोच रहा था। पिछले हफ्ते उसने खुद ही एक तेजधार चाकू बनाया। एसीपी बरजिंदर सिंह ने बताया कि थाना बाबा खेल की पुलिस ने आरोपी रवि निवासी गुरु रामदास नगर जालंधर को बस्ती पीरदाद रोड से गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के मुताबिक वह अपने किसी रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ था। अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

About The Author

Related Posts