बुलंदशहर में पूर्व प्रधान की हत्या

Published On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान को गोली मार कर हत्या कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि जाड़ोल गांव के पूर्व प्रधान संजय सोमवार देर रात कार से बुलंदशहर की पोशकालोनी यमुनापुरम स्थित अपने आवास की ओर आ रहे थे कि घर से मात्र 200 फुट की दूरी पर पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 15 राउंड गोलियां चलाई।

Murder in Bulandshahr

इस हमले में पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में बदमाश बाईक व स्कॉर्पियो पर सवार होकर फरार हो गए। उन्होने बताया कि पूर्व प्रधान संजय थाने का हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है। रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरो को खंगाला कर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts