धूमधाम से शिकोहाबाद में निकाली गई भगवान राम की बारात

Published On

विभिन्न झाकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, अतिथियों ने आरती उतारकर किया शुभारंभ

फीरोजाबाद। (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: शिकोहाबाद नगर में बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। भगवान राम की बारात का पूर्व विधायक सिरसागंज हरिओम यादव, पालिकाध्यक्ष पति राजीव गुप्ता व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विपिन गर्ग ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश जी की आरती उतारकर व पुष्प वर्षा कर किया। भगवान की बारात भगवंत वाला बाग से शुरू होकर काली मंदिर, बड़ा बाजार, स्टेट बैंक तिराहा, नारायण होटल, तहसील तिराहा, पक्का तालाब, कटरा बाजार, एटा तिराहा, मैनपुरी तिराहा होते हुए मैनपुरी चौराहा पर जाकर सम्पन्न हुई। Firozabad News

भगवान श्रीराम की बारात में विभिन्न झाकियां के अलावा काली के अखाड़े, हनुमान सेना लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। बारात में भगवान गणेश, विष्णु, हनुमान, सहित दर्जनों डोले में देवी देवताओं के डोले शामिल थे। जगह जगह श्रीराम की बारात का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा था। इस दौरान धर्मप्रेमियों ने बारात में शामिल कलाकारों को पेयजल, फलाहार आदि उपलब्ध करा रहे थे। रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी डोले के साथ साथ चल रहे थे।

इस दौरान अध्यक्ष अतुल गुप्ता, विपिन उर्फ विष्णुदत्त गर्ग, देवेंद्र शर्मा, सीए अवधेश पाठक, गौरव गुप्ता, संजीव गर्ग, अतुल अग्रवाल, अनिल बंसल, अरविंद कुमार, अंकुर वर्मा, बीजेपी नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित, पंडित मनीष भारद्वाज, संजीव अग्रवाल, मन्नू अग्रवाल, अंशु गुप्ता, अतुल अग्रवाल, नंदकिशोर, अशोक शर्मा, नवीन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, तरुण मल्होत्रा, प्रशांत यादव, उमेश शर्मा, अजय चौहान, हिर्देश शर्मा, राजेश शर्मा, लालू यादव, अमन यादव आदि लोग मौजूद रहे। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– पटियाला में सड़कों की मुरम्मत का काम शुरु

About The Author

Related Posts