हमसे जुड़े

Follow us

32.4 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिजली सप्लाई ...

    बिजली सप्लाई में फाल्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    Baraut
    Baraut बिजली सप्लाई में फाल्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    बड़ौत। आस्था हॉस्पिटल के पास रमेश नगर में अमरसिंह इन्सां के घर पर अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि आग बिजली की सप्लाई में फाल्ट के कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होने से लगी। परिजनों के अनुसार बिजली की सप्लाई बार-बार तेज और कम हो रही थी। इसकी जानकारी लाइनमैन को दी गई और बिजलीघर में भी फोन कर लाइनमैन को बुलाने के लिए कहा गया, लेकिन घंटों तक कोई नहीं पहुंचा। इसी दौरान अचानक एसी में सर्किट हो गया, जिससे आग भड़क उठी और बिजली की लाइन के सहारे पूरे घर में तेजी से फैल गई। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बड़ी मशक्कत के बाद घर के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था और लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

    जान पर खेलकर आग बुझाने में जुटे सेवादार

    घटना की सूचना मिलते ही डेरा सच्चा सौदा बड़ौत के सेवादार तुरंत मौके पर पहुंच गए। सोनू इन्सां, तेजसिंह इन्सां, विक्की इन्सां और देवीपालइन्सां सहित कई सेवादारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग के बीच घुसकर उसे बुझाने का प्रयास किया और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

    सेवादारों ने घर की सफाई में भी किया सहयोग

    इसके बाद राजेंद्र इंसा, महेश पंवार इन्सां, ज्योति इन्सां, तेजपाल पंवार इन्सां, जयपाल इन्सां, संदीपइन्सां, सब्रचंद इन्सां और राजीव इन्सां सहित अन्य सेवादार भी मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर घर से जला हुआ सामान बाहर निकाला और पूरे घर की सफाई कर पीड़ित परिवार की मदद की।

    घटना की सूचना मिलते ही डेरा सच्चा सौदा बड़ौत के सेवादार तुरंत मौके पर पहुंच गए। सोनू इन्सां, तेजसिंह इंसा, विक्की इंसा और देवीपाल इंसा सहित कई सेवादारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग के बीच घुसकर उसे बुझाने का प्रयास किया और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

    सेवादारों ने घर की सफाई में भी किया सहयोग

    इसके बाद राजेंद्र इंसा, महेश पंवार इन्सां, ज्योति इन्सां, तेजपाल पंवार इन्सां, जयपाल इन्सां, संदीप इन्सां, सब्रचंद इन्सां और राजीव इन्सां सहित अन्य सेवादार भी मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर घर से जला हुआ सामान बाहर निकाला और पूरे घर की सफाई कर पीड़ित परिवार की मदद की।