ब्लॉक के जिम्मेवारों ने लड़की की शादी में दिया स्त्रीधन

Published On

रानियां (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर ब्लाक रानियां-चामल के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों द्वारा रविवार में नगर के सतगुरु धाम में हुई नामचर्चा में ब्लॉक के गांव नेपालपुर खुईयां निवासी बीरमा देवी की शादी में स्त्रीधन दिया। गांव नेपालपुर खुईयां की विधवा निक्की देवी ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर बसर कर रही है। उसकी लड़की की शादी 22 जून को संदीप कुमार निवासी गांव रामपुरा बिश्नोईयां जिला सरसा के साथ होनी निश्चित हुई है। निक्की देवी ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी में स्त्रीधन देने में असमर्थ थी। इसलिए उसने ब्लॉक रानियां-चामल के 15 मैंबर राकेश कुमार इन्सां से संपर्क किया।

राकेश कुमार इन्सां ने ब्लॉक के जिम्मेवारों, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स के जिम्मेवारों से संपर्क किया। ब्लॉक के जिम्मेवार व साध संगत द्वारा बिरमा देवी की शादी में डबल बैड, गद्दे, सिलाई मशीन, रजाई-गदेले, सिरहाने, खेस, दरियां, बैडशाीट, 5 लेडिज व 2 जैंटस सूट, लोई, 34 बर्तन, 2 स्वैटर व 1 कम्बल स्त्रीधन के रुप में दिया। बिरमा देवी के परिजनों द्वारा पूज्य गुरुजी का व ब्लाक के सेवादारों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जयदयाल इन्सां, मुंशी राम इन्सां, राजकुमार इन्सां, सुरजीत सिंह इन्सां, रामबृज इन्सां, राकेश कुमार इन्सां, हरबंस लाल इन्सां, सीता रानी इन्सां, लक्ष्मी रानी इन्सां, सुनीता रानी इन्सां, लड़की के परिजन व साध संगत भी उपस्थित हुई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts