राजस्थान में कोरोना संक्रमित की संख्या 4213 पहुंची

Published On

जयपुर। राजस्थान में 87 नये कोरोना पाॅजिटिव (Coronavirus) मरीज सामने आने केे साथ ही बुधवार को इसकी संख्या बढकर 4213 पहुंच गयी वहीं मृतको की संख्या बढकर 117 हो गयी है। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में 32, उदयपुर में 12, पाली में 24, राजसमंद मंें सात, सवाई माधोपुर में पांच, कोटा में तीन, बांसवाडा, टोंक, नागौर, भरतपुर में एक-एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। विभाग के अनुसार राज्य में इस जानलेवा विषाणु (Coronavirus) से अब तक राज्य में 117 लोगों की मौत हो गयी है।

https://www.facebook.com/SachKahoonOfficial/videos/591687591706052/?vh=e&d=n

 

विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 235, अलवर में 31, बांसवाडा में 67, बांरा तीन, बाडमेंर में सात, भरतपुर में 120, भीलवाडा में 43, बीकानेर में 40, चित्तौडगढ में 142, चुरू में 24, दौसा 27, धौलपुर मे 21, डूंगरपुर में 11, हनुमानगढ में 12, जयपुर में 1313, जैसलमेर में 40, जालोर में 14, झालावाड 47, झुंझुनू में 46, जोधपुर में 911, बीएसएफ 42, करौली में सात, कोटा में 267, नागौर में 138, पाली मे 92, प्रतापगढ में चार, राजसमंद 28, सवाई माधोपुर में 15, सिरोही 11, सीकर मे 11, टोंक में 143, उदयपुर में 236 संक्रमित मरीज सामने आये है। विभाग के अनुसार अब तक एक लाख 85 हजार 610 सैंपल लिए जिसमें से 4213 पाॅजिटिव एक लाख 76 हजार 976 नेगेटिव तथा चार हजार पांच सौ आठ की रिपोर्ट आनी बाकी हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts