सौरभ भारद्वाज और आतिशी मालेर्ना ने ली मंत्री पद की शपथ

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी मालेर्ना ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यहां राजभवन में दोनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री भी मौजूद थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को ही पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य सत्येंद्र जैन के इस्तीफे स्वीकार किए थे। इसके बाद केजरीवाल की सलाह पर सुश्री मालेर्ना और श्री भारद्वाज को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी मंजूरी भी दी थी।

यह भी पढ़ें:– हार्ट अटैक से ही हुई सतीश कौशिक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

सिसोदिया और जैन दोनों यहां तिहाड़ जेल में बंद

उल्लेखनीय है कि सुश्री मालेर्ना कालकाजी से विधायक हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। ‘आप’ राष्ट्रीय प्रवक्ता भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से विधायक हैं। वह ‘आप’ सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री थे। गौरतलब है कि कथित शराब नीति घोटाले में गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया ने इस्तीफा दिया था। उनके पास कुल 18 विभाग थे। पिछले वर्ष जैन की गिरफ्तारी के बाद उनके विभाग भी सिसोदिया को सौंप दिए गए थे। सिसोदिया और जैन दोनों यहां तिहाड़ जेल में बंद हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts