मेदांता मेडिसिटी में भर्ती यूपी के पूर्व सीएम मुलायम की हालत बिगड़ी

Published On
  • मुलायम सिंह की हो चुकी है 82 साल की उम्र, कई दिन से हैं मेदांता में भर्ती

  • गंभीर हालत की सूचना पाकर अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव गुरुग्राम पहुंचे

गुरुग्राम। यहां मेदांता मेडिसिटी में भर्ती उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबियत ज्यादा बिगड़ गई है। इस कारण रविवार को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इससे पहले भी 82 वर्षीय मुलायम सिंह यहां कई बार उपचार के लिए दाखिल हो चुके हैं। रविवार को मुलायम सिंह यादव को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर बीमारी के चलते यहां भर्ती कराया गया था। रविवार को उनकी स्थिति बिगड़े पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। इंटरनल मेडिसिन की विशेषज्ञ डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। अब से पहले भी वे यहां मेदांता में दाखिल हो चुके हैं। मुलायम सिंह की गंभीर हालत की सूचना पाकर अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव गुरुग्राम मेदांता मेडिसिटी पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें:– रोटरी एवं लायंस क्लब द्वारा आयोजित डांडिया उत्सव ने खूब रंग जमाया

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts