हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home देश Hisar News: ह...

    Hisar News: हिसार के हजारों यात्रियों के लिए हुआ इंदौर-नई दिल्ली रेल सेवा का विस्तार

    Hisar News
    Hisar News: हिसार के हजारों यात्रियों के लिए हुआ इंदौर-नई दिल्ली रेल सेवा का विस्तार

    मंत्री रणबीर गंगवा व हांसी में विधायक विनोद भयाना ने दिखाई हरी झंडी

    Indore–New Delhi Rail: हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए वीरवार का दिन खास रहा। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा  ने हिसार रेलवे स्टेशन पर इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर रेल सेवा के हिसार तक विस्तार के अवसर पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इस रेल सेवा का हिसार तक विस्तार क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे हिसार और आसपास के जिलों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में परिवहन सुविधाओं को मजबूत करना और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। Hisar News

    उन्होंने बताया कि इस सेवा के हिसार तक विस्तार से क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा तथा हिसार का संपर्क देश के प्रमुख शहरों से और मजबूत होगा। यह रेल सेवा अब हांसी, महम और रोहतक के नए रूट से संचालित होगी, जिससे यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को अधिक तेज व सुविधाजनक सेवा मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस रेल सेवा के विस्तार की मांग कर रहे थे। अब इसके शुरू होने से हिसार और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा और उन्हें अन्य शहरों के लिए बार-बार ट्रेन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। Hisar News

    हांसी क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए वीरवार का दिन यादगार रहा

    हांसी। हांसी क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए वीरवार का दिन यादगार रहा। विधायक विनोद भयाना ने हिसारझ्रइंदौर एक्सप्रेस रेलगाड़ी के हांसी रेलवे स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ करते हुए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन के हांसी स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों और चालक दल पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना ने कहा कि आज हांसी की जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

    उन्होंने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर कई लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव और नई ट्रेनों के संचालन का अनुरोध किया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौरझ्रहिसार एक्सप्रेस के हांसी में ठहराव से मथुरा, वृंदावन और उज्जैन जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। पहले यात्रियों को दिल्ली जाकर ट्रेन बदलनी पड़ती थी, लेकिन अब वे सीधे इन स्थानों तक यात्रा कर सकेंगे, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। विधायक ने बताया कि यह ट्रेन हिसार से सप्ताह में तीन दिन दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी और हांसी में ठहराव के बाद अगले दिन सुबह करीब 7 बजे इंदौर पहुंचेगी। Hisar News